{"_id":"664d2e4a092fb147b50013d4","slug":"elderly-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116682-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान
विज्ञापन
पीलीभीत। बेनहर क्रॉसिंग के समीप एक वृद्ध मेला स्पेशल ट्रेन के आगे कूद गया। मामले की सूचना रेलवे कर्मी ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर बेनहर क्रॉसिंग के पास मेला स्पेशल ट्रेन के आगे एक वृद्ध कूद गया। रेलवे के स्टाफ ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद पुलिस को मेमो भेजा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी खुशीराम (62) पुत्र दाताराम के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। संवाद