{"_id":"59106fef4f1c1b6002851184","slug":"elderly-death-due-to-collision-of-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर रूपपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के खजुराह गौटिया गांव के निवासी 65 वर्षीय अनोखेलाल रूपपुर गांव स्थित एक राइस मिल में चौकीदारी करते थे। रोजाना की तरह रविवार रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। कुछ दूर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें अनोखेलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। सड़क पर बुजुर्ग अनोखेलाल को लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनोखेलाल के दो बेटे राजेश और श्रीकृष्ण हैं।
विज्ञापन