{"_id":"590f28934f1c1b5054850d8c","slug":"eighth-student-dies-due-to-martial-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल की टक्कर से आठवीं के छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल की टक्कर से आठवीं के छात्र की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से दौड़ती एक मार्शल जीप ने साइकिल पर जा रहे आठवीं के छात्र को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से छात्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जहानबाद थाना क्षेत्र के लदपुरा सिरसी गांव निवासी मजदूर खेमकरन का बेटा 18 वर्षीय अशोक एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार की शाम वह साइकिल से दवा लेने के लिए जा रहा था। नगरिया-अमखेड़ा गांव के पास पहुंचने पर उसकी साइकिल में एक मार्शल जीप ने टक्कर मार दी। इसमें साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छात्र अशोक को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों के मुताबिक चार भाई-बहनों में अशोक दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन