फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight injured in accidents

सड़क हादसों में आठ घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
ब्यूरो बीसलपुर। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया निवासी विनोद गुरुवार को गांव से बाइक द्वारा नगर को आ रहे थे। रास्ते में गुलैंदा चौराहे पर संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थाना बिलसंडा के गांव मुड़िया बिलहरा के रामभजन गुरुवार को बाइक द्वारा नगर से लौट रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सरिता भी थीं। मानपुर चौराहे पर सामने से कुत्ता आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गांव गुलैंदा निवासी शिवकुमार की पत्नी वर्षा शुक्रवार को सुबह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। गांव चठिया सेवाराम निवासी अभिषेक शुक्रवार को अपने गांव के सामने से गुजर रहे रोड को पार कर रहा था। इसी दौरान उधर से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद हनीफ शुक्रवार को ईदगाह चौराहा पार कर रहा था। उसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। थाना बिलसंडा के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी ओमकार शुक्रवार को बाइक से नगर को आ रहा था। बाइक पर उनकी मां रामखिलौना देवी भी सवार थीं। रास्ते में गांव केंचुआ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed