फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eid Miladunnabi celebration juloos e mohammadi taken out in Pilibhit

ईद मिलादुन्नबी: पीलीभीत में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे

Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

पीलीभीत में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बृहस्पतिवार रात हशमत नगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शुक्रवार को जिले के न्यूरिया, पूरनपुर और बीसलपुर समेत कस्बों में जुलूस निकाले गए।  

विज्ञापन
Eid Miladunnabi celebration juloos e mohammadi taken out in Pilibhit
न्यूरिया में निकाला गया जुलूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके पर पीलीभीत जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहर के अलावा पूरनपुर और बीसलपुर में भी बारहवीं शरीफ पर जुलूस निकाले गए। घरों व सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। बृहस्पतिवार रात अकीदतमंदों ने घरों में चरागा कर फातहा दिलाई। जिले के नगर और कस्बों में शुक्रवार को जुलूस निकाल गए, जिसमें अकीदतमंदों को सैलाब उमड़ा। 

विज्ञापन

Eid Miladunnabi celebration juloos e mohammadi taken out in Pilibhit
शहर में की गई भव्य सजावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब
पीलीभीत में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बृहस्पतिवार रात हशमत नगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रोशनी और नात-ओ-कलाम से सराबोर यह जुलूस शहरभर में रौनक बिखेरता रहा। 'सरकार की आमद मरहबा' और 'या रसूल या रसूल' जैसे नारों से गलियां गूंज उठीं। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid Miladunnabi celebration juloos e mohammadi taken out in Pilibhit
जुलूस में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देर रात साढ़े 11 बजे आस्ताने-हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की रहनुमाई में जुलूस हशमत नगर से रवाना हुआ। यह जुलूस बेलो वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, जुगनू की पाकड़, छोटी मार्केट, शाहजी मियां मजार, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, फीलखाना, पंजाबियान, जाटो वाला चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए जामा मस्जिद मार्ग से होकर वापस हशमत नगर पहुंचकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Eid Miladunnabi celebration juloos e mohammadi taken out in Pilibhit
न्यूरिया में निकाला गया जुलूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फूलों की वर्षा कर किया स्वागत 
जुलूस के दौरान जगह-जगह तकरीरें की गईं और अकीदतमंदों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। बिजली की जगमगाती झालरों और रंग-बिरंगी सजावट ने पूरे रास्ते को रोशन कर दिया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में 13 स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत कई पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर डटे रहे। जुलूस सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed