फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eid Milad Un Nabi

अदब ओ एहतराम के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी

Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Eid Milad Un Nabi
पीलीभीत। नबी मोहम्मद की यौमे पैदायश (जन्मदिन) जनपद भर में अदब ओ एहतराम के साथ मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाला गया। महफिले मीलाद पाक और फातेहाख्वानी के साथ जगह-जगह लंगर हुए। सड़कों और घरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। घरों में फातेहा दिलाई गई।
विज्ञापन

शहर के हशमतनगर स्थित आस्तान ए हशमतिया मुशाहिया में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में सीमित संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खा ने अल्लाह के प्यारे नबी की जिंदगी पर रोशनी डाली और लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने की ताकीद की। इस दौरार लंगर भी चला। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी खासा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

पूरनपुर। ईद मिलादुन्नबी परंपरागत मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों में लोगों ने सजावट की। घर-घर नातो मनकवते पढ़ी गईं। शाम को घरों, प्रतिष्ठानों में मोमबत्ती जलाई। पैगामे अमन कौंसिल के सदर और नगरपालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी ने पर्व पर प्रकाश डाला। अयाज मोहम्मद, इरफान अहमद, अली अहमद साबरी, सईद अहमद, अशफाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। ईद मिलादुन्नबी पर घरों, प्रतिष्ठानों और सड़कों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कोरोना काल के चलते इस बार जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाला गया। आयोजन समिति के अलाउद्दीन मंसूरी ने बताया कि प्रशासन ने जुलूस में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी, इसलिए जुलूस निरस्त कर दिया गया। इधर पुरानी संब्जी मंडी में तीन दिवसीय जलसा शुरू हुआ। जलसे में पहले दिन मौलाना आसिव मिसवाही, मौलाना शाहिद रजा नूरी, काजी लुकमान, हाजी फईम, हाफिज राशिद और हाफिज जाबिर खां आदि उलेमा ने पर्व के बारे में रोशनी डाली। सदारत मौलाना शाहिद रजा ने और संचालन हाफिज फईम ने किया। इसके अलावा दियोरिया, रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, महादेवा, रढैता, चंद्रपुरा आदि क्षेत्रों में पर्व मनाया गया।

माधोटांडा। जश्र ए ईद मिलादुन्नबी पर कोरोना काल के चलते जुलूस नहीं निकाला गया। कस्बे की तीन मस्जिदों और कब्रिस्तान में रोशनी की गइ्र। चंद लोगों की मौजूदगी में नात ए मनकबत पढ़कर फातिहा दिलाई गई। इस मौके पर मौलाना अब्दुल रशीद, मौलाना अवसार, हाजी मुज्जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed