फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts to make Pilibhit a smart municipality are in full swing

Pilibhit News: पीलीभीत को स्मार्ट नगर पालिका बनाने की कवायद तेज

Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make Pilibhit a smart municipality are in full swing
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत को स्मार्ट पालिका बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम ने पीलीभीत पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई है। टीम ने अंतर विश्लेषण के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बारीकी से जांच की। उन्होंने पालिका चेयरमैन से भी स्मार्ट पालिका को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश के जिलों के मुख्यालय की छह नगर पालिकाओं के नाम चिह्नित किए गए हैं। इन्हें स्मार्ट नगरपालिका बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पांच सदस्यीय टीम पीलीभीत पहुंची। इसमें नगर विकास विभाग की कंसल्टेंट प्रांजलि त्रिपाठी, श्वेता गोस्वामी, श्रवण डिंडी, गौरव पांडे और श्रीयंका गुप्ता ने चार दिन पहले पीलीभीत पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की छह नगर पालिका में कुशीनगर, महोबा, संभल, बहराइच, मिर्जापुर की सूची में नगर पालिका पीलीभीत का नाम सबसे ऊपर है। स्मार्ट पालिका बनाए जाने पर शासन की ओर से करीब 100 से डेढ़ सौ करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाते हैं। इस धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं। इसमें पानी की आपूर्ति, सुरक्षित विद्युत आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, किफायती आवास, आईटी कनेक्टिविटी, सुशासन और टिकाऊ पर्यावरण से संबंधित कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed