{"_id":"69e67cfed0436dd362015ac7","slug":"efforts-to-establish-fitness-testing-centers-are-in-full-swing-applications-sought-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157756-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फिटनेस जांच सेंटर बनाए जाने की कवायद तेज, मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फिटनेस जांच सेंटर बनाए जाने की कवायद तेज, मांगे गए आवेदन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में वाहनों के लिए फिटनेस जांच सेंटर बनाए जाने की कवायद को तेज कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए। आवेदन के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में फिटनेस जांच सेंटर को हरी झंडी मिल सकेगी। अब-तक दस लोग आवेदन कर चुके हैं।
परिवहन विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में विभागीय स्तर से होने वाली सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। अभी तक जिले में मैनुअल तरीके से वाहनों की फिटनेस जांच हो रही थी। इसमें अनफिट वाहनों को भी फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जा रहा था। ऐसे में शासन स्तर से इस प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किए जाने के लिए निर्देश दिए।
जिले में फिटनेस सेंटर न होने से यहां के वाहन स्वामियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वाहन स्वामी बरेली व उत्तराखंड में फिटनेस के लिए जा रहे हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब अफसरों की ओर से अब इसको लेकर कवायद को तेज कर दिया गया है। फिटनेस सेंटर के लिए विभागीय स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें करीब दस लोग ने शासन स्तर पर आवेदन किए हैं। विभागीय स्तर से मानकों की जांच होने के बाद इनका चयन किया जाना है। इसको लेकर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसका चयन हो जाएगा। इसके बाद वाहन संचालकों को जिले में ही फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकेगा।
विज्ञापन
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फिटनेस जांच सेंटर बनाए जाने के लिए विभागीय स्तर से आवेदन मांगे गए थे। इसमें दस लोग के आवेदन हो चुके हैं। जल्द ही इसकी चयन प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां पर ही फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकेगा। संवाद