{"_id":"6876a7b682bb676d9d0c7edf","slug":"efforts-intensified-up-to-the-block-level-to-strengthen-the-organization-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139818-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर तक तेज किए प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर तक तेज किए प्रयास
Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत संगठन की ओर से जिले में गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी व जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने ललौरीखेड़ा और मरौरी ब्लॉक कार्यालयों का दौरा कर मंडल अध्यक्षों व ब्लॉक पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
उन्होंने बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने पर बल दिया। कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक सक्रिय हो रही है। शीघ्र ही सभी बूथ कमेटियां गठित की जाएंगी। वहीं जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि सभी कमेटियों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरसेन पासवान, देवदत्त रवि लोधी, कयूम खान, नंदलाल गौतम, राजेश वर्मा, जुल्फिकार खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद