फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Effect of heat... OPD crosses one thousand

Pilibhit News: गर्मी का असर... ओपीडी एक हजार के पार

Tue, 21 May 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat... OPD crosses one thousand
मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन । संवाद
पीलीभीत। भीषण गर्मी के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई है। दवा से लेकर के पर्चा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतार लग रही है। सर्वाधिक मरीज डायरिया, डिहाइड्रेशन और त्वचा रोग के हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 1400 की ओपीडी रही। डायरिया के करीब 70 मरीज परामर्श व उपचार के लिए फिजिशियन के पास पहुंचे। गर्मी के कारण भूख न लगने, उल्टी आने की शिकायत भी कई लोगों ने की तो त्वचा रोग पीड़ितों की संख्या 170 रही। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि तेज धूप से लोगों की त्वचा झुलस रही है। हाथ-पैरों में दाने निकलना, चेहरा लाल हो जाना, काले धब्बे पड़ जाना आम बात है।
विज्ञापन

-
गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
मेडिकल कॉलेज में तैनात फिजिशियन डॉ. गरिमा ने बताया कि दिन में जरूरी होने पर ही घर से निकलें, निकलना ही पड़े तो पूरा बदन ढक लें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें तो मिर्च मसालों के सेवन से बचें। अधिक से अधिक पानी पियें। केला, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed