{"_id":"63ed21e2d862d3273a027744","slug":"education-pilibhit-news-bly5127689122-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सालभर पढ़ाई...आज से परीक्षा की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सालभर पढ़ाई...आज से परीक्षा की बारी
विज्ञापन
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान देखते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर के 46075 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में हाईस्कूल का और द्वितीय पाली में इंटर का हिंदी का पहला प्रश्नपत्र होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक तो द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5:15 बजे तक होगी।
जनपद में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। पुलिस बल के साथ 85 स्टेटिक, पांच जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
परीक्षा को लेकर प्रशासन दो माह से तैयारियों में जुटा है। हाईस्कूल के 24949 और इंटरमीडिएट के 21949 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तो निगरानी के लिए 2935 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1257 महिला और 1678 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। इसमें 40 फीसदी स्टाफ बेसिक शिक्षा विभाग से लिया गया है। ड्यूटी चार्ट के साथ परिचय पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को डीआईओएस गिरजेश कुमार ने ड्रमंड कॉलेज का निरीक्षण कर कक्ष और कंट्रोल रूम की स्थिति को परखा। नकल पकड़ने के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा 14 पर्यवेक्षक भी परीक्षा की स्थिति को परखने के लिए लगाए गए हैं।
----
प्रशासनिक अमले की भी तैयारी पूरी, देरी से पहुंचने पर होगी कार्रवाई
बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। नगर में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसील क्षेत्र में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं तहसीलदार और अन्य अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहेंगे। इन सभी को क्षेत्र में संबंधित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगर ड्यूटी में कहीं लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
--
कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। दो नोडल अधिकारी तैनात करने के साथ संचालन के लिए पांच शिक्षकों को लगाया गया है। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से 85 केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। एक कंम्प्यूटर को 17 केंद्रों से जोड़ा गया है।
---
सीसीटीवी की नजर में 15 मिनट पहले खोला जाएगा प्रश्नपत्र का बंडल
शासन के निर्देशानुसार प्रश्नपत्र के बंडल को परीक्षा केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में नियमानुसार अलमारी में रखवाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र के बंडल को सीसीटीवी कैमरों के सामने खोला जाएगा।
--
महिला कर्मी ही लेंगी छात्राओं की तलाशी, कक्ष निरीक्षक नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल
परीक्षा में प्रवेश के दौरान परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्र-छात्राओं की तलाशी ली जाएगी। छात्राओं की महिला कर्मचारी ही तलाशी लेंगी। मोबाइल, बैग आदि प्रतिबंधित सामग्री को गेट पर ही जमा कराया जाएगा।
डीआईओएस ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के भी कक्ष में मोबाइल लेकर जाने पर प्रतिबंध हैं, उनके मोबाइल गेट के पास जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्र के सौ मीटर दायरे में फोटो स्टेट की दुकान बंद रहेंगी।
---
परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। सचल दल भी नजर बनाए रहेंगे। यदि किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो जांच कराकर तत्काल कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
- गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस