{"_id":"635d7497723bc059640c1201","slug":"education-pilibhit-news-bly5022088186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के मिले मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के मिले मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में बिना मान्यता के मिले 25 मदरसों की रिपोर्ट डीएम ने शनिवार को शासन को भेज दी। अब शासन स्तर से इन मदरसों को लेकर कार्रवाई होगी।
जिले में 220 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। पिछले दिनों शासन ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों पर शिकंजा कसते हुए पूरे प्रदेश का सर्वे कराया था। अपने जिले में भी सर्वे कराया गया। कुल 25 मदरसे ऐसे मिले जो जांच के दौरान मान्यता के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसमें पीलीभीत सदर में 6, पूरनपुर में 4, न्यूरिया में 4, अमरिया में 3, कलीनगर में एक मदरसा बिना मान्यता के मिला था। बाकी मदरसे सदर के आसपास व अन्य जगहों पर मिले थे। इन मदरसों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम मिली थी। आधारभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। अधिकतर किराये के मकान में संचालित हो रहे थे।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी थी। डीएम प्रवीण कुुमार लक्षकार ने शनिवार को सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी। अब शासन स्तर से इन मदरसों पर आगे की कार्रवाई तय होगी।