फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
education
मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्कूल की छात्राएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने रविवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए टिप्स दिए गए। डीएम ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

नकटादाना चौराहा स्थित एक मैरिज लॉन में पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढे़ंगी बेटियां की थीम पर मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस युग में बेटों से बेटियां कम नहीं है। समाज में बराबर की हिस्सेदारी कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉॅ. दलजीत कौर ने भी छात्राओं को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। सभी विभागों के साथ सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही हैं। छात्राओं को अपने कॅरियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सोच समझकर जल्दी ही कॅरियर के बारे में सोचेंगी। तभी आगे बढ़ सकेंगी। इसके अलावा छात्राओं ने सिविल सेवा को लेकर जानकारी की। डीएम ने कक्षा 12 से ही सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह, विकास श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, सीए रितु महाजन समेत बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed