{"_id":"616c68443c3e1b75e37cc7c2","slug":"education-pilibhit-news-bly463206120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने महानिदेशक को भेजा संविदा लिपिक की बर्खास्तगी के लिए पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने महानिदेशक को भेजा संविदा लिपिक की बर्खास्तगी के लिए पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखा विभाग में तैनात एक संविदा लिपिक नवल कपूर का शनिवार को सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद बीएसए ने बेसिक शिक्षा के महानिदेशक को संविदा लिपिक की सेवा समाप्ति को पत्र भेजा है। यह मामला शिक्षा विभाग में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरकारी कर्मचारियों की रिश्वत और शराब पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पहले न्यूरिया में पुलिस, तहसील में राजस्व कर्मी की दारू पार्टी की वीडियो काफी चर्चा में रही। मगर इन मामलों में हाकिम अपने कर्मचारियों को बचाने में कामयाब हो गए। इसके बाद शनिवार को बीएसए कार्यालय में संविदा पर तैनात लिपिक ने एरियर निकलवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। देने वाले ने पैसे यह कहते हुए दिए कि इतने पैसों का ही इंतजाम हो पाया है। इस पर लिपिक ने पांच सौ रुपये की और डिमांड की। यह वीडियो शनिवार को खूब वायरल हुई। मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई थी। मामला सही पाए जाने पर बीएसए चंद्रकेश यादव ने बेसिक शिक्षा के महानिदेशक को संविदा लिपिक की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा है। प्रभारी बीएसए स्वदेश कनौजिया ने बताया कि बीएसए की ओर से शासन को सेवा समाप्ति के लिए पत्र भेजा गया है।