{"_id":"603d2a2c8ebc3ed8312d325c","slug":"education-pilibhit-news-bly4390684121","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 महीने बाद खुले स्कूल, उत्सव जैसा दिखा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 महीने बाद खुले स्कूल, उत्सव जैसा दिखा माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। करीब 11 महीने बाद परिषदीय और प्राइवेट विद्यालयों में सोमवार को कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुले। तमाम स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। खासकर परिषदीय विद्यालयों को गुब्बारों से सजाया गया था, जिसे देखकर बच्चे खुश नजर आए। पहले दिन सोमवार को मिड डे मील में बच्चों का मनपसंद भोजन दिया गया। कई स्कूलों में टीचरों ने कोरोना काल की यादों को बच्चों के साथ साझा किया। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के साथ कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जिले के कुछ प्राइवेट स्कूल चार मार्च से खुलेंगे। स्कूल खुलने के साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। जिले में 1209 प्राथमिक विद्यालय और 594 निजी प्राइमरी स्कूल हैं।
कोरोनाकाल से जुड़ी कहानियां सुनते दिखे बच्चे
पूरनपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मथना जप्ती को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पारुल पुनिया ने बच्चों को कोरोना काल से जुड़े अनुभवों के रूप में साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन 21 बच्चे स्कूल में आए हैं। शिक्षामित्र गीता और राकेश व्यवस्थाओं में लगे रहे।
तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत
कंपोजिट विद्यालय बरहा में पहले दिन सोमवार को स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षिकाओं ने गेट पर तिलक लगाकर स्वागत किया। गेट पर ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इससे स्कूल पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। स्कूल में पहली और पांचवीं के बच्चों की विधिवत कक्षाएं चली। प्रधानाध्यापिका ममता गंगवार ने बताया कि पहले दिन 70 बच्चे आए।
विज्ञापन
बच्चों को मिला मनपसंद दाल चावल
मरौरी ब्लाक के मॉडल प्राइमरी स्कूल पिपरिया अगरु में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे मास्क लगाए दिखे। शिक्षिकाओं ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाया। प्रधानाध्यापक सय्यदा ने बताया कि बच्चों से पूछने के बाद ही उनकी पसंद के दाल चावल बनाए गए। पहले दिन 62 बच्चे आए।
इनीशियम स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल की दिखी सख्ती
शहर के माधोटांडा रोड स्थित इनीशियम स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होता दिखा। गेट पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग और फिर उसके बाद डिस्पेंसर से उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया। प्रधानाचार्य रितिका धामेजा ने बताया कि बच्चों को अभिभावकों की सहमति के बाद ही बुलाए गए।
जेएमबी किड्स में पढ़ाई को आतुर दिखे बच्चे
शहर के जेएमबी किड़्स में सोमवार को बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। यहां कक्षाओं में सामाजिक दूरी के पालन के बीच बच्चे ध्यानमग्न होकर पढ़ते मिले। विद्यालय के एमडी अंचल गुप्ता ने बताया कि अभिभावकों की सहमति पर 45 बच्चे बुलाए गए। अभी वाहन सुविधा शुरू नहीं की गई है।
शासन के निर्देश पर सोमवार से निजी और सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। बच्चों का स्कूलों के प्रति रूझान बढ़े, इसको लेकर स्कूल सजाए गए। मनपसंद मध्यान्ह भोजन भी बनवाया गया। सभी स्कूलों में कोविड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
चंद्रकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी