फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

पूरी क्षमता के साथ खुले डिग्री कॉलेज, मगर छात्रों की संख्या रही कम

Tue, 16 Feb 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले के डिग्री कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षा संस्थान पूरी क्षमता केेे साथ खुले। हालांकि डिग्री कॉलेजों में छात्रों की संख्या कम ही देखी गई। कॉलेजों के गेट पर आने वाले विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं कुछ कॉलेज में कोविड प्रोटोकॉल का कोई खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जिले के डिग्री कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद हो गए थे। शासन ने गत वर्ष 23 नवंबर से रोस्टर के अनुसार डिग्री कॉलेजों में शिक्षण कार्य की अनुमति दे दी थी। तबसे डिग्री कॉलेजों में रोस्टर के मुताबिक शिक्षण कार्य चल रहा था। इधर कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। ऐसे में शासन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को 15 फरवरी से खोलने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर सोमवार को शहर समेत जिले के पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में पूरी क्षमता के साथ शिक्षण कार्य शुरू हो गया। शहर के उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी राजकीय महिला विद्यालय, पुष्प इंस्टीट्यूट, स्पिंग्रडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में आने वाले विद्यार्थियों की मुख्यद्वार पर स्क्रीनिंग की गई। हालांकि कुछ कॉलेजों में कोविड प्रोटोकाल का कोई खास असर नहीं दिखा। कॉलेज कैंपस में विद्यार्थी बिना मास्क ही घूमते दिखे। कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन नहीें किया गया। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय गर्ग ने बताया कि अभी तक महाविद्यालय में रोस्टर के अनुसार शिक्षण कार्य हो रहा था, सोमवार से कोविड नियमों का पालन करते हुए पूरी क्षमता से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया। पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू ने बताया कि उनके संस्थान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कार्य शुरू करा दिया गया है। विद्यार्थियों को इसके बारे में पूर्व में सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed