फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

अब परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बाक्स

Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी 2020 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा अब और सुरक्षा के सघन घेरे में होने जा रही है। पिछले साल सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाकर काफी हद तक नकलचियों को काबू करने के बाद अब सरकार बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी और हाईटेक तरीके से करने जा रही है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कमरे में आर्टिफिाशियल इंटेलीजेंस बाक्स लगाया जा जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में जिले में बड़े पैमाने पर निगरानी की व्यवस्था इस बार होगी। इस बार जिले के 80 के आसपास कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के आसार हैं। इसके लिए सितंबर माह में ही सूचनाओं को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। डीआईओएस के निर्देश पर कालेजों के प्रधानाचार्यों द्वारा सूचनाएं दर्ज कराई जा चुकी हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कालेजों का भौतिक सत्यापन होगा और फिर आधारभूत सूचनाओं की त्रुटि में सुधार होगा। इस बार नकल पर सख्ती से लगाम लगाने को अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग किया जाएगा। हर कमरे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बाक्स लगाया जाएगा। विभाग के मुताबिक यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बाक्स नौ तरह की निगरानी करेगा और मुख्य नियंत्रण कक्ष को गड़बड़ियां होने पर तत्काल अलर्ट करेगा। यदि सीसी कैमरे को आफ किया तो भी यह मुख्य नियंत्रण कक्ष को अलर्ट भेजेगा। इसको में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन ने नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर रखी है। इस बार प्रत्येक कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बॉक्स लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से परीक्षा पर पैनी निगाह रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत प्रकाश, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed