{"_id":"5d700b3c8ebc3e01506ed609","slug":"education-pilibhit-news-bly374859264","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष को मिला राज्य शिक्षक सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष को मिला राज्य शिक्षक सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लखनऊ में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा के सहायक अध्यापक संतोष खरे को राज्य शिक्षक पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एवं ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एचसी खरे के पुत्र संतोष खरे इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर का लोकमणि सम्मान भी प्राप्त कर चुके है। संतोष खरे ने करीब ढाई वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा में तैनाती ली थी। तबसे वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। खास बात यह है कि पुरस्कार में मिली धनराशि को भी संतोष ने अपने स्कूल में ही खर्च कर दिया। उनके विद्यालय को दो बार राज्य स्वच्छता का पुरस्कार भी मिल चुका है। स्कूल में बैगलैस पद्धति लागू करने का श्रेय संतोष खरे को ही जाता है। संतोष खरे की इस उपलब्धि पर बीएसए देवेंद्र स्वरूप, समन्वयक समेकित शिक्षा राकेश पटेल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ममता गंगवार, मीना कुमारी, विजेता आदि ने उन्हें बधाई दी। ब्यूरो