{"_id":"5d700b408ebc3e93cb763eac","slug":"education-pilibhit-news-bly374825715","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीबीएसई स्कूलों में लगेगें स्काउट गाइड शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीबीएसई स्कूलों में लगेगें स्काउट गाइड शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सीबीएसई स्कूलों में
लगेंगे स्काउट गाइड शिविर
गोमती सभागार में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कलक्ट्रेट स्थित गोमती सभागार में सीबीएसई बोर्ड में स्काउट गाइड गतिविधियां शुरू कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यायुक्त/सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने की। इसमें सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउट-गाइड गतिविधियों को संचालित करने पर जोर दिया गया। छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड से होने वाले लाभों और पुरस्कार के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालयों में गतिविधियों के आधार पर प्रधानमंत्री शील्ड, उप राष्ट्रपति अवार्ड एवं लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के निर्णयानुसार स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन प्रत्येक सीबीएसई में भी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। डीआईओएस संत प्रकाश ने भी विचार रखे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर अभिषेक पांडेय ने किया। लिटिल एंजिल्स स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, लकी चिल्ड्रन स्कूल, सेंट एलायसियस कॉलेज, एलबीवीएम स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, जीजीए स्कूल सकरिया, बेनहर पब्लिक स्कूल, कैम स्कालर स्कूल, ईशर एकेडमी, केडी इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभागिता की। इस मौके पर जिला सचिव सत्येंद्र मोहन शर्मा, प्रभारी जिला संगठन कमिश्रर शालिनी पांडेय, ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड लक्ष्मीदेवी, ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट ओमप्रकाश, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो