{"_id":"5d5ae68e8ebc3e89ec3b673e","slug":"education-pilibhit-news-bly3728669172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पर्व का पूर्ण रूप से संज्ञान न लेने पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पर्व का पूर्ण रूप से संज्ञान न लेने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बनाई गई रंगोली में स्वतंत्रता दिवस के स्थान पर रिपब्लिक डे लिखने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में बिलसंडा के प्राथमिक विघालय नंबर एक के शिक्षक उमेश मिश्रा पर गाज गिरी है। उनको निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम हुए थे। उसमें रंगोली बनवाई गई थी। इसमें स्वतंत्रता दिवस के स्थान पर रिपब्लिक डे लिख दिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद खंड शिक्षाधिकारी से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें शिक्षक पर राष्ट्रीय पर्व का पूर्ण रूप से संज्ञान न होने, पदीय दायित्वों का भलीभांति निर्वहन न करने और अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप सही पाए गए हैं। इस पर शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। उसको निलंबित कर बीआरसी बिलसंडा से संबद्ध किया गया है। ब्यूरो