{"_id":"5d3f33868ebc3e6cc60b3e55","slug":"education-pilibhit-news-bly3704436104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरगुल करने पर दो छात्राओं को बना दिया मुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरगुल करने पर दो छात्राओं को बना दिया मुर्गा
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय महोफ में शैतानी करने पर दो छात्राओं को क्लास रूम में ही मुर्गा बना दिया गया। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महोफ का है। यहां शोरगुल करने पर कक्षा में बैठी दो छात्राओं को खड़ा कर दिया गया। डांटने के बाद दोनों को बालकों की तरह ही सजा दी गई। दोनों छात्राओं को क्लासरूम में मुर्गा बना दिया गया। छात्राओं को मुर्गा बनाने की किसी ने मोबाइल पर वीडियो बना ली। कुछ दिन मामला शांत रहा और इसके बाद वीडियो को वायरल होना शुरू हो गया। हालांकि यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी जानकारी नहीं हुई है, लेकिन जुलाई का ही होना बताया जा रहा है।
स्कूल में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। एक लड़के ने शोर-शराबा करने पर दो छात्राओं को मुर्गा बन दिया। मामला तीन जुलाई का है। जानकारी होने पर लड़के को बुलाकर डांटा गया। छात्रा उसी के घर की थी। इसमें समझौता हो गया है।
विज्ञापन
- पारसमणि सक्सेना, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, महोफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच पड़ताल की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराने के बाद यदि मामले में सच्चाई हुई तो हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र स्वरूप, बीएसए