{"_id":"5d3f2dfd8ebc3e6cca5d94b8","slug":"education-pilibhit-news-bly3703062167","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब ऑनलाइन पढ सकेंगे किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब ऑनलाइन पढ सकेंगे किताबें
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब ऑनलाइन किताबें पढ़ सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा एक से आठ तक की 32 पाठ्यपुस्तकों को ऑनलाइन कर दिया है।
सरकारी स्कूलों की बात दिमाग में आते ही टूटे-फूटे जर्जर भवनों में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते बच्चों की तस्वीर अनायास ही उभरती है, लेकिन अब यह सब कुछ बीते जमाने की बात हो चली है। जिले के ही परिषदीय स्कूलों की बात करें तो कुछ स्कूल ऐसे हैं जो कान्वेंट स्कूलों की तरह ही संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों के पठन-पाठन में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं शासन भी शिक्षण कार्य को और सरलतम बनाने में जुटा है। अब पाठ्य पुस्तकों की ही बात करें तो परिषद ने प्रयोग के तौर पर अभी 32 किताबों को एससीईआरटी की वेबसाइट भारतवाणी पर अपलोड किया है। सभी पुस्तकों के लिए अलग यूआरएल दिया गया है। बच्चे और उनके अभिभावक ऑनलाइन किताबें पढ़ सकते हैं और उनका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। डिजिटल क्लास रूम में इस प्रयोग से बच्चों को पढ़ाने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि किताबों से इतर ऑनलाइन बुक्स में आडियो-वीडियो के माध्यम पढ़ाई कराई जाती है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन बनी रहती है।
एससीईआरटी द्वारा कक्षा एक से आठ तक की 32 पाठ्यपुस्तकों को ऑनलाइन कर दिया है। इससे बच्चों को पढ़ने और सीखने में खासी मदद मिल सकेगी। इससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। -देवेंद्र स्वरूप, बीएसए