फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education is incomplete without computers: Hemraj

कंप्यूटर के बिना अधूरी है शिक्षा: हेमराज

Tue, 10 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 10 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Education is incomplete without computers: Hemraj
लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की योजना के तहत शहर के चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर में लैपटॉप वितरण किया गया। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि छात्र लैपटॉप का उपयोग अपनी पढ़ाई में कर भविष्य को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

कॉलेज में हुए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डीआईओएस जेके वर्मा ने लैपटॉप योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें हाईस्कूल की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वालों को चयनित किया गया। यहां कॉलेज के छात्र श्वेतांक देवल ने नीक लागे देशवा हमार भोजपुरी गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और वह खुद को जमाने के साथ महसूस कर सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें नि:शुल्क लैपटॉप उपलब्ध कराने की योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार सीखने चाहिए और अपने माता पिता व गुरूजनों के साथ समाज व देश क नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, सुखविंदर, ब्रह्मशंकर गंगवार, मिथलेश पांडेय, ओमप्रकाश दीक्षित, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, आलोक सक्सेना, कृष्ण कुमार, जिलेदार तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed