फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education also encompass drivers , performance

शिक्षा प्रेरकों ने दिया धरना, प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2015 11:22 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 01 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Education also encompass drivers , performance

प्रांतीय आवाहन पर शिक्षा प्रेरकों ने फरवरी माह से अब तक का मानदेय भुगतान न होने, प्रेरकों को प्रशिक्षण न देने, निरक्षरों की हुई परीक्षा के प्रमाण पत्रों का वितरण न करने आदि समस्याओं के विरोध में शनिवार को बीआरसी कार्यालय मेें तालाबंदी कर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियोें ने समस्याओें का समाधान न होने पर आठ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष वीरपाल, अवतार सिंह, लालता प्रसाद, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद मियां, प्रेम शंकर, अंजलि शर्मा, गीता गौतम, मीरा देवी, सर्वजीत कौर, अमनदीप कौर, व्यासमुनि आदि थे। ब्लाक अध्यक्ष वीरपाल ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक अध्यक्ष अंजलि शर्मा भीषण गर्मी के चलते बेहोश हो गई। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
पूरनपुर। प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण के छह माह पूरे होने के बाद नियुक्ति न मिलने, छह माह का मानदेय भुगतान न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीआरसी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कसाना के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर काली पट्टी बांधकर बीआरसी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि छह माह का प्रशिक्षण समय पूरा होने के बाद अब तक उनको मौलिक नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रशिक्षण काल का छह माह का मानदेय भी अब तक भुगतान नहीं किया गया। इससे वे लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है। समस्या को लेकर उन लोगों ने पिछले दिनों एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। बीएसए ने समस्या पर शीघ्र मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन में विकास त्यागी, मनवीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज, अभिलाष शर्मा, आनंद मोहन, लोकेंद्र, बृजेश मौर्य, संजीव कुमार, प्रवीण चौधरी, अनिल कुमार, सोनिल कुशवाहा, संदीप कुमार, गोविंद परिहार, मीना, पूनम, ज्योति, शवनम, नीरु, प्रियंका, परमजीत कौर, इंद्रजीत, सतीश, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed