फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Echo became a ball of fire in Madhotanda driver died due to collision

आग का गोला बनी कार: पेड़ से टकराने के बाद धूं-धूंकर जली ईको, हादसे में चालक की मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक

Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 01:34 AM IST
सार

माधोटांडा निवासी संजीव कुमार (35) पुत्र वीर शाह कस्बे के ही शकील की ईको को पूरनपुर-खटीमा के बीच पिछले चलाता था। सुबह करीब सात बजे पूरनपुर सवारियां लेने जा रहा था। इसी दौरान पूरनपुर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर के पास संजीव ईको का संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Echo became a ball of fire in Madhotanda driver died due to collision
पूरनपुर के समीप खटीमा हाईवे पर चलती कार। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे माधोटांडा से पूरनपुर जाते समय ईको वाहन का चालक संतुलन खो बैठा। पेड़ से टकराने के बाद ईको में आग लग गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े 12 बजे छतरी चौराहे के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


माधोटांडा निवासी संजीव कुमार (35) पुत्र वीर शाह कस्बे के ही शकील की ईको को पूरनपुर-खटीमा के बीच पिछले चलाता था। सुबह करीब सात बजे पूरनपुर सवारियां लेने जा रहा था। इसी दौरान पूरनपुर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर के पास संजीव ईको का संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में ईको धूं-धूंकर जल उठी। इससे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी पूरी तरह चल गई। संजीव की इलाज के लिए पीलीभीत ले जाते समय मौत हो गई। संजीव की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों की आंखों से रोते-रोते आंसू सूख गए। पूरनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नईबस्ती निवासी बाबूराम मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र कुंवरपाल (26) अपने दोस्त मोहल्ले के ही अमन मौर्य के साथ कहीं गया था। इसके बाद दोनों रात साढ़े 12 बजे दोनों बाइक से टनकपुर हाईवे से घर लौट रहे थे। बाइक अमन चला रहा था। छतरी चौराहे के बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां कुवरपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed