{"_id":"58dfd92e4f1c1b3f0663dde5","slug":"eat-cleaner-cleared-for-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से जमे सफाईकर्मी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से जमे सफाईकर्मी हटाए
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ कार्यालय में आठ साल से जमे पंचायत सफाईकर्मियों को आखिर हटना ही पड़ा। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेकर डीपीआरओ ने इसके आदेश जारी कर दिए। अन्य विभागों में अटैच चल रहे पंचायत सफाई कर्मियों को भी जल्द हटाया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए करीब आठ साल पूर्व पंचायती राज विभाग के माध्यम से पंचायत सफाई कर्मियों की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के कुछ समय बाद ही अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कई पंचायत सफाई कर्मी विभिन्न कार्यालयों में अटैच हो गए। वर्तमान में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ कार्यालय से लेकर एसडीएम बीडीओ कार्यालय और आवास तक लगभग 100 पंचायत सफाई कर्मी वैध/अवैध रूप से अटैच चल रहे हैं। 29 मार्च के अंक में अमर उजाला ने इसपर प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे उपनिदेशक पंचायती राज ने इसकी जानकारी होने पर डीपीआरओ से हकीकत जानी और अटैचमेंट की बात सही होने पर उन्होंने तत्काल सभी को तैनाती के मूल गांव भेजने के निर्देश दिए। डीडी के निर्देश पर डीपीआरओ ने शुक्रवार को सुबह अपने कार्यालय में आठ साल से तैनात पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री वली मोहम्मद एवं दो अन्य पंचायत सफाई कर्मी क्रमश: ओमप्रकाश और यूसुफ का अटैचमेंट निरस्त कर उनके मूल गांव में तैनाती के आदेश जारी कर दिए। इसमें वली मोहम्मद को पूरनपुर ब्लाक के सिंबुआ, ओमप्रकाश को इसी ब्लाक के महदखास और यूसुफ को अमरिया के बरादुनवा गांव भेजा गया है। इसके अलावा मृतक आश्रित में नवनियुक्त पंचायत सफाई कर्मी शिवरानी को अमरिया के रम्पुरिया महोफ गांव में तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि अन्य विभाग में तैनात पंचायत सफाई कर्मियों की भी सूची तैयार की जा रही है। जल्द सभी का अटैचमेंट खत्म कर गांव में तैनात किया जाएगा।