{"_id":"56f81eba4f1c1bc854f14e8e","slug":"easter-vigil-celebrated-by-lighting-candles-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल जलाकर मनाई ईस्टर विजिल नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल जलाकर मनाई ईस्टर विजिल नाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एलायसियस चर्च में शनिवार की शाम ईस्टर विजिल नाइट मनाई गई। जिसमें लोगों ने जुलूस की शक्ल में हाथों में मोमबत्ती लेकर चर्च में प्रवेश किया। इसके बाद फादर पायस मेनेंजिस और फादर चाल्स फलेरा ने प्रार्थना करवाई।
सेंट एलायसियस चर्च में कैथोलिक समाज के लोगों ने शनिवार की शाम को एकत्र होकर ईस्टर विजिल नाइट मनाई, जिसमें प्रभु यीशु के दोबारा जीवित होने की खुशी में प्रार्थना की गई। गुड फ्राईडे के दिन यीशु मसीह को क्रूस पर टांग दिया गया था, जिससे तीन घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद तीसरे दिन प्रभु यीशु ने मौत को हरा दिया और पुन: जीवित हो गए। शनिवार की शाम को कैथोलिक समाज के लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर जलूस के रूप में चर्च में प्रवेश किया। इसके बाद फादर ने प्रार्थना सभा करवाई। इस मौके पर सिस्टर मेरी जॉन, बेनेडिक्टा, डेसी, ब्रदर पीटर, जस्टिन जैरिक, शालिनी थामस, रेनु, सोनी, सपना, ब्रिन्सी एन्थॅानी, सुमेश, जार्ज थॅामस, पीटर जोसफ, लाजरूस, मारग्रेट, अनिल, नोएल, मंलन, मदन लाल, सिल्वेस्टर, रॉबिन, जैनम्मा, सहगल, प्रदीप, कॉन्ड्रेड, डेमियन, करन, थॉमस बी लाल आदि मौजूद रहे।
सेंट जोसेफ में मनाया गया ईस्टर
पूरनपुर। ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर धूमधाम से मनाया। नगर के सेंट जोसेफ चर्च में भव्य सजावट की गई। पर्व को लेकर मोमबत्तियां जलाकर खुशी का इजहार किया गया। रविवार को सुबह चर्च में नगर के अलावा आसपास के तमाम लोग एकत्र हुए। चर्च के पुरोहित फादर सल्वाडोर डिसूजा ने ईसा मसीह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाकर मृत्यु दंड दिया गया था, इसके तीसरे दिन वे पुन: जीवित हो गए थे। इसकी खुशी में ईस्टर का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रभू ईसा मसीह ने लोगों को सही रास्ते पर चलने का उपदेश दिया। समारोह में देश में अमन शांती को दुआएं मांगी गई। रोहित सिंह की गायक मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हो गया। समारोह में सिस्टर एनैट, सिस्टर टेसी, यहां पतरस, माग्रेट सिंह, संजय सिंह, रीना स्प्रेड, रोनाल्ड परेरा, ज्वाइस, जार्ज कुट्टी, सुमित, पैट्रिक, स्टेला, लिली, आनंद प्रकाश, स्टेला, संध्या, रॉयडन परेरा, अनुराग, सीता आदि थे।