फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Easter celebrated in traditional manner, special prayer meetings held

Pilibhit News: परंपरागत ढंग से मनाया ईस्टर, विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं

Sun, 20 Apr 2025 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Easter celebrated in traditional manner, special prayer meetings held
पूरनपुर के सेंट जोसेफ चर्च में प्रार्थना सभा कराते फादर राजेश स्रोत: आयोजक
पूरनपुर। ईस्टर का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की गई। पर्व को लेकर चर्च सजाया गया।
विज्ञापन


रविवार को नगर के सेंट जोसेफ चर्च मेें नगर समेत क्षेत्र के ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। फादर राजेश ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इस दौरान उन्होंने ईसा मसीह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाकर बेरहमी से मृत्युदंड दिया गया था। इसके तीसरे दिन वह पुनर्जीवित हो गए थे। इसकी याद में ईस्टर मनाया जाता है।
उन्होंने प्रभु ईशू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रार्थना, भक्ति गीत और मसीह के पुनर्जन्म की कहानियां सुनाई गईं। गायक मंडली जगदीप मसीह की टीम ने भजन प्रस्तुत किए। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले शनिवार रात चर्च में मोमबत्तियां जलाकर ख्रीस्त की ज्योति के साथ पास्का जागरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

रविवार को प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। सिस्टर दीपा, सिस्टर सुदीप्ति, सिस्टर मैरी जॉन सुशील, जॉयस परेरा, जॉर्ज कुट्टी, लिली प्रकाश, सुमित सिंह, बलकार मसीह, शीला जॉर्ज, रोनाल्ड परेरा, आनन्द प्रकाश, प्रीति थॉमस आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed