{"_id":"0faad274ead0b6bf7ff0b990868ba7e3","slug":"earthquake-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न आढ़ती कल्याण संघ के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल के नेतृत्व में मढ़ी समिति के आढ़ती मंगलवार शाम एकत्र हुए। यहां सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और इस दैवीय आपदा पर दुख व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि आपदा से नेपाल पूरी तरह बिखर गया है और हजारों परिवार बर्बाद हो गए हैं। सभी ने ईश्वर से दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को धैर्य और साहस देने की प्रार्थना की। इस दौरान महामंत्री रवि गंगवार, सुधीर पाल सिंह, हरीकृष्ण सिंह, सचित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अशोक कुमार, भानू प्रताप सिंह, विकास अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। उधर प्रधानाचार्य परिषद और स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट भवन पर शोकसभा हुई। इसमें परिषद के राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, स्काउट के जिला आयुक्त करूण शंकर शुक्ला, डॉ. इकबाल हुसैन खां, एसपी सिंह, डॉ. हबीब अहमद, कुसुम जौहरी, अखलाक हसन खां, वीरेंद्र मिश्र एवं कई स्काउट स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन