{"_id":"662aad6082906492360b2282","slug":"earthen-pile-on-the-middle-road-inviting-the-accident-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115278-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीच सड़क पर लगा मिट्टी का ढेर, दे रहा हादसे को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीच सड़क पर लगा मिट्टी का ढेर, दे रहा हादसे को आमंत्रण
विज्ञापन
बीसलपुर खुदागंज रोड पर भडरिया मोड़ पर लगा मिटृटी का ढ़ेर । संवाद
बीसलपुर। खुदागंज मार्ग के भड़रिया मोड़ पर राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के ठेकेदार ने मिट्टी का ढेर लगा रखा है। बीच सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
बीसलपुर-खुदागंज मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। काम राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। काम करा रहे ठेकेदार ने भड़रिया मोड़ पर मिट्टी का काफी बड़ा ढेर लगा रखा है। रात के समय मिट्टी के ढेर से वाहन टकराने से हादसे हो रहे हैं। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी है।
इस सड़क से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते रहते हैं। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार की मनमानी के चलते स्थिति कब तक बनी रहेगी कुछ कहा नही जा सकता है। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में ठेकेदार और अधिकारियों के प्रति रोष है। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि इस समस्या का बहुत जल्दी निस्तारण कराया जाएगा।