{"_id":"47a01d67c0905702247c22f531821c36","slug":"earth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड अर्थ डे पर जिले भर में हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड अर्थ डे पर जिले भर में हुए कार्यक्रम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिटिल एंजिल्स स्कूल में बुधवार सुबह धरती बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों ने नाटक मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों को पृथ्वी की रक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय से सेव अर्थ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली छतरी चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा होते गांधी स्टेडियम पहुंची।
इस दौरान विद्यार्थियों ने करीब दस हजार कागज से बने थैलों का वितरण किया। गांधी स्टेडियम से विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने सेव अर्थ मुहिम को निजी स्तर से जारी रखने की शपथ ली। नाटक मंचन में एकेडेमिक कोआर्डिनेटर आरिज अल्वी, आंचल, आदिल, कपिल, असीमदास, नौरीन, दीपा, निखिल, दिव्यम, दीपाक्षी, विदित, माधव, मनीषा, सास्वत, सुरभि, कुशाग्र ने भाग लिया। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण भी किया।
बेनहर पब्लिक स्कूल में अर्थ डे मनाया गया। शिक्षिका श्वेता शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण आदि के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के 28 विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हेडमिस्ट्रेस अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में बच्चों ने विद्यालय परिसर में ग्रीन रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे सिर पर हरी पट्टियां बांध हरियाली का संदेश देते दिखे। प्राइमरी इंचार्ज जूली गुप्ता ने पर्यावरण पर मंडरा खतरे के बारे में बताते हुए इसके संरक्षण का आह्वान किया। रैली में कार्तिक, केतन, वैष्णवी, दिव्यांशी, नवरीत, अरीब, अमान, कनक, प्रांजल, ईश्वर, बिलाल आदि शामिल रहे। छात्र दिव्य, नेमत, इशिका, अभिषेक, आस्था, अमन आदि ने पोस्टर बनाए।
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ईको क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पौधरोपण प्रधानाचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल, उपासना शर्मा, सविता गंगवार के निर्देशन में हुआ।
ईंटगांव। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के ईको क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण करने वालों में सरस्वती राजपूत, प्रीति, नीलम, नेहा, रामा, कुंती, गीता नीमरा, दीपिका गुप्ता, नीतू चौधरी, विनीता कुमारी, बारिस अली शामिल रहे।
पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पंचमदास इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक आशीष जौहरी, शिक्षक मोहित अवस्थी ने विचार रखे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लू हाउस की प्रतीक्षा पांडे ने पहला, ग्रीन हाउस की तुषारिका ने दूसरा, रेड हाउस की कनिष्का शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। पंचमदास इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में पूर्व राज्य मंत्री और कालेज के संरक्षक डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों को कुछ दिया जा सकता है। प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र ने ओजोन परत संरक्षण की जानकारी दी। संचालन सोम प्रकश शर्मा और इंदुधर दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार मिश्रा, मंजू भारद्वाज, हीराबल्लभ, दीपक शखंधार, अनीता बाजपेई, अरविंद पांडेय आदि ने विचार रखे। पंकज ग्रामोद्योग सेवा समिति की ओर से गांव जमुनिया में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में धर्मपाल, महेश कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, सोनू, जयदेव शर्मा, दिनेश कुमार, सत्यवीर आदि थे।