फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   goon threatening to kidnap the girl in Pilibhit

UP: पहले की छेड़खानी, अब दे रहा अपहरण की धमकी; शोहदे की करतूत से पीड़ित परिवार में दहशत; पलायन की चेतावनी

Thu, 07 Dec 2023 12:04 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2023 12:04 PM IST
सार

युवती के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे उनके हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर उसके परिवार को धमकाया। 

विज्ञापन
goon threatening to kidnap the girl in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी पीड़ित परिवार को लड़की को अगवा करने की धमकी दे रहा है। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के विकलांग भाई व भाभी समेत परिवार के अन्य लोगों को भी धमकी दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अब परिजनों ने घर के बाहर पलायन का बैनर लगाकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बिलसंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति गांव के पास स्थित धान मिल पर मजदूरी करता है। छह अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़खानी की। जब बेटी ने विरोध करते हुए चिल्लाने का प्रयास किया, तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार 
इसी दौरान उसका पति मजदूरी कर घर वापस आ गया। उसने आरोपी को पकड़ लिया गया। पता चलने पर आरोपी के परिजन लाठी-डंडा व बांका लेकर घर में घुस आए। जिसके बाद उसके विकलांग बहू व बेटा और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब आरोपी उसकी पुत्री को अगवा करने की धमकी दे रहा है। इससे आहत होकर परिवार के लोगों ने बुधवार को घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगाते हुए गांव छोड़ने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।

पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ी
बुधवार को पुलिस के आला अधिकारी जब पीड़िता के घर पहुंचे तो पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ गई। जिससे पुलिस के हाथ पांव-फूल गए। पुलिस ने पीड़िता की मां को सीएचसी बिलसंडा में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

सीओ बीसलपुर सतीश शुक्ला ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के परिवार के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed