फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaws banned from entering the market until Holi

Pilibhit News: होली तक बाजार में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक

Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws banned from entering the market until Holi
शहर के गैस चौराहे पर लगे बैरियर पर ई-रिक्शा रोकता जवान।संवाद - फोटो : udhampur
पीलीभीत। होली को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ के बीच जाम से निपटने के लिए ई-रिक्शा के मुख्य बाजारों में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले मार्गों को चिह्नित कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही इन मार्गों पर लगने वाले अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़ के बीच इन दिनों ई-रिक्शा मुसीबत बने हुए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा के प्रवेश की वजह से जाम लग रहा है। इससे त्योहार के लिए खरीदारी करने आने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, परमठ मंदिर, नौगवां चौराहा, सुनहरी मस्जिद आदि जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां से ई-रिक्शा को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। इन सभी चौराहों पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ पीआरडी और होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गलियों से होकर भी नहीं जाएंगे ई-रिक्शा
बाजार में कई ई-रिक्शा चालक गलियों से होते हुए प्रवेश करते है। जल्दी पहुंचने की होड़ में यह संकरी गलियों में भी ई-रिक्शा घुसा देते हैं। यही जाम का सबसे बड़ा कारण है। इन्हें रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस बाजार में गश्त भी करेगी। अगर ई-रिक्शा बाजार में मिलता है तो चालान काटने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। पिछले दस दिन में ट्रैफिक पुलिस की ओर से 28 ई-रिक्शा को सीज करने के साथ ही 80 के चालान काटे गए हैं।
---------
फुटपाथ से हटाया जा रहा अस्थाई अतिक्रमण
शहर की मुख्य बाजार में दोनों ओर की दुकानों के आगे फुटपाथ पर अवैध रूप अस्थाई अतिक्रमण किया गया है। इसके चलते सड़कें और संकरी हो गईं। यातायात पुलिस इस अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवा रही है।

------
वर्जन:
होली को देखते हुए बाजार में ई-रिक्शा के प्रवेश को पूरी तरह बंद किया गया है। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। बाजार जाने वाले पांच स्थानों को चिह्नित कर निगरानी शुरू की गई है। बाजार मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है। - सतेंद्र कुमार, निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed