{"_id":"6a3d807fe57eeb71ac0f2608","slug":"e-rickshaws-and-a-motorcycle-found-parked-in-a-restricted-forest-area-were-seized-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162723-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिबंधित वन क्षेत्र में खड़े मिले ई-रिक्शा व बाइक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिबंधित वन क्षेत्र में खड़े मिले ई-रिक्शा व बाइक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने का मामला सामने आया है।
बुधवार देर रात निरीक्षण के दौरान पीटीआर प्रशासन ने दो ई-रिक्शा और एक बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ मनीष सिंह बुधवार रात बराही रेंज क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब तीन बजे शारदा सागर डैम के चूका हेड के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में तीन वाहन खड़े मिले। जांच में सामने आया कि दोनों ई-रिक्शा और बाइक चूका क्षेत्र में सोडा वॉटर बेचने वाले लोगों की हैं। वन क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश और पार्किंग प्रतिबंधित होने के कारण डीएफओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। बाद में वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से निकट स्थित एसएसबी चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
डीएफओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े तीन वाहनों को कब्जे में लिया गया है। वाहन स्वामियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संवाद