फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw standing in stadium

वापस होंगे स्टेडियम में खड़े ई-रिक्शे

Wed, 12 Apr 2017 09:15 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 12 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw standing in stadium
इऱ्ई ‌िररिक्‍श्‍ाा
 स्टेडियम में खड़े ई-रिक्शों का वितरण अब नहीं होगा। लाभार्थियों के अनफिट होने के चलते 11 ई-रिक्शों का वितरण नहीं हो सका। इस पर शासन के निर्देश पर विभाग ने उन्हें कंपनी को वापस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सपा सरकार में चुनाव से पूर्व डूडा की ओर से रिक्शा चालकों को ई-रिक्शों का वितरण किया गया था। इसके लिए जिले के विभिन्न नगरपालिका व नगर पंचायतों में पंजीकृत 319 लोगों का चयन किया गया था। तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने स्वयं पीलीभीत पहुंचकर गांधी स्टेडियम में इनके वितरण का शुभारंभ कराया था लेकिन आजम खां के जाने के बाद लाभार्थियों के अभिलेख पूरे करने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए। सत्ता के दबाव में आनन फानन में चिह्नित किए गए इन लाभार्थियों में 11 को अपात्र घोषित कर दिया गया। किसी की नजर कमजोर होने तो किसी की उम्र अधिक होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं बन सका। वितरण न होने के कारण यह रिक्शे गांधी स्टेडियम में ही जंक खा रहे हैं। अमर उजाला ने पांच मार्च के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पर संज्ञान लेकर डीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर डूडा अधिकारी ने शासन को पत्र लिखा। इस पर शासन ने इन ई-रिक्शों को कंपनी वापस करने के निर्देश दिए हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि वितरण न होने के कारण 11 ई-रिक्शा कंपनी वापस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed