फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw route plan failed, people stuck in traffic jam for one hour at Gas crossing

Pilibhit News: ई-रिक्शा का रूट प्लान धड़ाम, गैस चौराहे पर एक घंटे तक जाम में फंसे लोग

Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw route plan failed, people stuck in traffic jam for one hour at Gas crossing
बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर पेड़ की डाल पड़ी होने से यातायात हो रहा प्रभावित।संवाद
पीलीभीत। सड़कों पर मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी राहगीरों की परेशानी बन रही है। यातायात पुलिस की ओर से बनाया गया रूट प्लान का भी पालन नहीं हो रहा। सोमवार को बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे ई रिक्शों की वजह से गैस चौराहा पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। स्टेशन के पास और अन्य स्थानों पर भी जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन


शहर में बाजार मार्ग, गांधी स्टेडियम मार्ग, स्टेशन मार्ग पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में निजी वाहनों के अलावा सवारियों की तलाश में ई-रिक्शा चालक भी इन सड़कों पर अधिक दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

सवारियों को जल्दी बैठाने की होड़ में ई-रिक्शा चालक बेतरतीब तरीके से सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। इससे जाम की समस्या बनती है। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए चार माह पूर्व अफसरों ने ई-रिक्शा के लिए मार्ग निर्धारित किए थे। इनमें स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग, गांधी स्टेडियम मार्ग के अलावा अन्य सड़क का चार्ट बनाकर संचालन करने की अनुमति दी गई थी। कुछ समय तो स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बाद में फिर वही हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे शहर के गैस चौराहा के पास जाम की स्थिति बनी। ई-रिक्शा के बेतरतीब दौड़ाने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सुनगढ़ी थाने से लेकर चौराहा तक स्थिति अधिक खराब रही। जाम में फंसे लोगों को परेशान होना पड़ा। चौराहा पर खड़ा होमगार्ड जवान जाम खुलवाने के प्रयास करता रहा, लेकिन चालकों की मनमानी के आगे वह भी परेशान होता दिखाई दिया।
टीएसआई राघवेंद्र चौहान का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। इस पर सख्ती से अमल कराया जाएगा।

--
सड़क पर पेड़ की डाल पड़ी होने से प्रभावित रहा यातायात
बीसलपुर। नगर के बारह पत्थर मार्ग पर नई सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे खड़े पाकड़ के पेड़ की डाल काटने से काफी देर तक जाम लगा रहा। करीब एक घंटे बाद डाल हटवाने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। नगर में बिजली के नए तार डालने का कार्य किया जा रहा है। चौराहे के निकट बाधा बने पेड़ की डाल को क्षेत्रीय लोगों ने काट दिया। इससे जाम की समस्या पैदा हुई। संवाद
--
क्राॅसिंग पर एक घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान
पूरनपुर। नगर के माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार को जाम की स्थिति बनी। दिन में कई बार गेट बंद होने से लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर सवारी गाड़ियों से अधिक मालगाड़ियां दौड़ रही हैं। इससे अक्सर माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग बंद रहती है और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे क्राॅसिंग बंद होने से यहां पर जाम लग गया। दोनों ओर कई किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घंटों बाद जब क्राॅसिंग खुली, तो हर कोई जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को इधर-उधर से निकालने लगा। इससे जाम की समस्या और भी विकराल हो गई। करीब एक घंटे तक जाम की समस्या रही। संवाद

बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर पेड़ की डाल पड़ी होने से यातायात हो रहा प्रभावित।संवाद

बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर पेड़ की डाल पड़ी होने से यातायात हो रहा प्रभावित।संवाद

बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर पेड़ की डाल पड़ी होने से यातायात हो रहा प्रभावित।संवाद

बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर पेड़ की डाल पड़ी होने से यातायात हो रहा प्रभावित।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed