फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw overturns in drain while trying to save pothole in Pilibhit

Pilibhit News: गड्ढा बचाने के प्रयास में नाले में पलटा ई-रिक्शा, बच्ची समेत दंपती गिरे, लोगों ने बचाई जान

Sat, 09 Dec 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

पीलीभीत में यशवंतरी देवी को जाने वाले मार्ग पर गड्ढे की वजह से दंपती और बच्ची की जान खतरे में पड़ गई। गड्ढा बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा नाले में पलट गया, जिससे उस पर सवार दंपती और उनकी बच्ची नाले में गिर गई। राहगीरों ने आनन-फानन तीनों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
E-rickshaw overturns in drain while trying to save pothole in Pilibhit
नाले में गिरे ई-रिक्शा को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में गैस चौराहे से यशवंतरी जाने वाली सड़क पर शनिवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया। बर्फ फैक्टरी पास पुलिया पर गड्ढा बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा नाले में गिर गया। ई-रिक्शा में बैठे मुरादाबाद के दंपती व उनकी बच्ची नाले में गिर गए। गनीमत रही कि राहगीरों ने तत्काल उन्हें निकाल लिया। बाद में जेसीबी से ई-रिक्शा निकाला गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद के रहने वाले आशू पाल शहर के मोहल्ला देशनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। उनके साथ पत्नी रूपा और पांच वर्ष की बेटी संजना भी थी। वह शहर में दोपहर लगभग एक बजे बस से नौगवां चौराहे पर पहुंचे। यहां से ई रिक्शा करके वह शहर के मोहल्ला देशनगर में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार और गड्ढा बचाने के प्रयास में हुआ हादसा 
ई-रिक्शा रुपपुर कृपा गांव निवासी रहने वाले ओमवीर चला रहा था। गैस चौराहे से जैसे ही वह यशवंतरी मार्ग पर थोड़ा आगे बर्फ फैक्टरी के निकट पुलिया पर पहुंचे। इसी दौरान वहां सामने से एक कार आ गई। पुलिया पर आगे गड्ढा व कार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा नाले में पलट गया। उस पर सवार दंपती व उनकी पांच वर्ष की बेटी व रिक्शा चालक नाले में गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ई-रिक्शा गिरते ही आसपास के दुकानदारों ने नाले में गिरे लोगों को बमुश्किल निकाला। हादसे में चारों लोगों को हल्की चोटें आईं। चोक नाले में गिरने से सभी लोग पूरी तरह से गंदे हो गए। आसपास के लोगों ने दंपती व बच्चे को अपना बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए दिया। इसके बाद नगर पालिका से पहुंची जेसीबी मशीन ई-रिक्शा नाले से निकाला जा सका। सूचना मिलते ही आशू के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

जर्जर सड़क बन रही हादसे का कारण
मौके पर मौजूद व आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से गैस चौराहे से लाल रोड को जाने वाले तिराहे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर है। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक निजी स्कूल की छात्रा भी इस नाले में साइकिल समेत गिर गई थी। फिर भी यह मार्ग सही नहीं कराया जा रहा है।

पुलिया पर नहीं रेलिंग
जहां पर हादसा हुआ वहां पुलिया है। आस पास के लोगों ने बताया कि यहां रात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेलिंग न होने के कारण वाहन सीधे नाले में गिरते हैं। व्यापारी अकरम ने बताया कि अगर यहां रेलिंग ही लग जाए तो कम से कम लोग नाले में गिरने से तो बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed