{"_id":"731c04c6bd7d5d7aac007aeb2f4b6a94","slug":"e-rickshaw-drivers-mp-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने सांसद दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने सांसद दफ्तर पर किया प्रदर्शन
पीलीभीत
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में चल रहे ई-रिक्शा की शहर में आवाजाही पर रोक को लेकर चालकों ने विरोध जताया। उन्होंने सांसद मेनका गांधी के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में केंद्रीय मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। इसके बाद पुलिस ने वार्ता करके शहर में गैस चौराहे तक जाने की अनुमति ई-रिक्शा चालकों को दे दी।
शहर में तेजी से बढ़ रहे ई-रिक्शा से रोजी-रोटी पर संकट पैदा होने से परेशान रिक्शा चालकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर में ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कराने की मांग की थी। इस पर प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने शहर में इनकी एंट्री बंद कर दी। शुक्रवार को इसे लेकर कुछ ई-रिक्शा चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी। इसके विरोध में शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के टनकपुर रोड स्थित कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि शहर में पुलिस प्रवेश नहीं करने दे रही है वहीं हाईवे (टनकपुर रोड) पर ऑटो चालक उन्हें सवारियां बैठाने पर धमकाते हैं। ऐसे में आखिर वह अपनी रोजी रोटी के लिए कहां जाएं। चालकों ने इस बाबत एक ज्ञापन संसदीय कार्यालय में सौंपा। संसदीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वार्ता कर उन्हें सुनगढ़ी थाने भेजा। यहां यातायात प्रभारी मनोज बिरला और इंस्पेक्टर अतुल प्रधान से वार्ता के बाद ई-रिक्शा चालकों को शहर में गैस चौराहे तक जाने की छूट दे दी गई। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में गंगाराम, चंद्रप्रकाश, रघुवीर, पप्पू पंडित, देवू लोधी, धर्मवीर, सगीर अहमद, रिहान, कामिल खां सहित कई चालक थे।