{"_id":"670ae14ee452ab6b5d0dfdb4","slug":"e-rickshaw-driver-dies-relatives-allege-beating-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123938-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक की तीन दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने बाइक सवारों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुदागंज निवासी जोगेंंद्र कुमार (34) ई-रिक्शा चालक था। नौ अक्तूबर को शहर के लाल रोड पर ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। जोगेंद्र जख्मी हो गया था।
परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर परिजनों ने असम चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन जोगेंद्र को घर ले आए। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।