फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Duty not found, casualties in salaries

ड्यूटी मिली नहीं, लापरवाही में वेतन रोका

Sun, 04 Jun 2017 07:35 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 04 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड सत्यापन के लिए डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। मगर समय रहते सामग्री और ड्यूटी स्लिप तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद भी निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही 98 अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही बताकर वेतन रोकने के आदेश कर दिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधित अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इन दिनों खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्रों की जांच एवं राशन कार्ड दुरुस्त करने को डोर टू डोर अभियान चल रहा है। अभियान में लगी टीम एवं इसके कार्यों के सत्यापन के लिए अधिकारियों को लगाया गया था। कार्यक्रमानुसार छह मई से छह जून तक सत्यापन कार्य होना था। इसके आदेश पूर्ति विभाग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाने थे। मगर पूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते यह आदेश एवं इससे संबंधित अभिलेख 22 मई तक पूर्ति विभाग में ही रखे रहे। इसके बाद ब्लाक पहुंचकर रुक गए। सूत्रों की मानें तो दो जून तक कई अधिकारियों को ड्यूटी स्लिप और सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकी। इस बीच समीक्षा होने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने डीएम को 98 अधिकारियों द्वारा सत्यापन कार्य न करने की सूचना दे दी। इस पर डीएम ने सभी का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिया। खास बात यह कि जिन अधिकारियों को आदेश ही नहीं मिले उनका लापरवाही मानते हुए वेतन रोक दिया गया। जबकि सत्यापन कार्य करने को तीन दिन शेष थे। सूत्रों की मानें तो पूर्ति विभाग ने अपनी लापरवाही छिपाकर कार्रवाई से बचने के लिए डीएम को गलत सूचना दे दी। फिलहाल वेतन रोकने के आदेश से संबंधित अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

000000
कार्यालय से सभी की ड्यूटी स्लिप एवं सामग्री भिजवा दी गई थी। संबंधित अधिकारियों केे कार्यालयों से मिलने में देरी हुई होगी। - ध्रुवराज यादव, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed