{"_id":"57f29ed34f1c1bc33226fc29","slug":"dussehra-fairground-rotary-voice-reverberated-from-the-tonic","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर लहरियों से गूंज उठा रोटरी दशहरा मेले का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर लहरियों से गूंज उठा रोटरी दशहरा मेले का मैदान
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी दशहरे मेले के दूसरे दिन मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की स्वर लहरियों से पूरा मेला मैदान गूंज उठा। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
शहर के राम इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार शाम शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष व बरेली के महापौर आईएस तोमर और रोटरी गवर्नर डॉ. रवि मेहरा ने किया। मेरी आवाज सुनो प्रतियोगिता हुई। सीनियर व जूनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में करीब 28 प्रतिभागियों ने गीत सुनाएं। वहीं, दिल्ली से आई टीवी कलाकार डॉ. सुष्मिता ने भी मधुर आवाज में गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कलश पेंटिंग व आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान मेला चेयरमैन देवेश बसंल, अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, बृजलाल आदि मौजूद रहे। इधर, पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इसके तहत रंगोली के जूनियर वर्ग में दिव्यांशी व अवनी, सीनियर वर्ग में सविता व गुड्डी, कार्टून प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मोहम्मद आकिब व इशिता राठौर, सीनियर वर्ग में प्रांजल व बौद्ध गौतम ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। इधर, मेला चेयरमैन देवेश बंसल ने बताया कि चार सितंबर को रावण वध व पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह डीएम मासूम अली सरवर के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।