{"_id":"681bb2a27b44d013400eca2a","slug":"during-inspection-dirt-was-found-in-the-gram-panchayat-employees-were-also-missing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135450-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में ग्राम पंचायत में मिली गंदगी, कर्मचारी भी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में ग्राम पंचायत में मिली गंदगी, कर्मचारी भी नदारद
Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में डीपीआरओ को गांवों में गंदगी का अंबार मिला। वहीं, सफाई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिला। कूड़ा निस्तारण के लिए बना आरआरसी (कूड़ा निस्तारण केंद्र) भी बंद मिला। अव्यवस्थाएं मिलने पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर संबंधित से जवाब मांगा है। डीपीआरओ रोहित भारती ने मंगलवार की देर शाम ब्लॉक बरखेड़ा की ग्राम पंचायत खिरकिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत घर को देखा। जहां गुणवत्तापूर्ण कार्य होता मिला। डीपीआरओ ने कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में बने आरआरसी सेंटर को देखा, जो बंद मिला। गांव में गंदगी मिली। जानकारी करने पर कार्यरत सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला। गांव का सामुदायिक शौचालय में टाइल्स टूटी थीं। डीपीआरओ ने शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगीठेर में निरीक्षण किया। जहां शौचालय में साफ-सफाई मिली और पंचायत भवन में गंदगी मिली। गंदगी मिलने पर उन्होंने गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खिरकिया ग्राम पंचायत में अव्यवस्थाएं मिली है। संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।