फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to transformer explosion, electricity supply of 300 consumers was disrupted for 2.5 hours

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से ढाई घंटे बाधित रही तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली

Sun, 22 Jun 2025 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Due to transformer explosion, electricity supply of 300 consumers was disrupted for 2.5 hours
पीलीभीत। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से ढाई घंटे तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा भी शहर के अन्य इलाकों में बिजली प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार की देर रात बिजली कटौती की समस्या से लोग रात भर बेहाल रहे।
विज्ञापन


शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे शहर के कई इलाकों में बिजली प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिग्री कॉलेज चौराहे पर हुए फाॅल्ट के चलते रात एक बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं रविवार को शहर के शरीफ खां चौराहे पर लगा ट्रांसफाॅर्मर सुबह करीब नौ बजे फुंक गया। इससे क्षेत्र के तीन सौ उपभोक्ताओं को करीब ढाई घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची टीम पहले फाॅल्ट को ढूंढती रही। इसके बाद फाॅल्ट न मिलने पर वहां दिन में 11.30 बजे मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर को लगाकर सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, स्टेडियम रोड, काला मंदिर, तुलाराम, आवास विकास, साहूकारा, गोदावरी स्टेट आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। वहां मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सप्लाई को सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed