फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the rain on the mountains, the water of the Sharda river caused destruction in 12 villages, crops drowned, people trapped

पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी के पानी ने मचाई 12 गांवों में तबाही, डूब गईं फसलें, फंस गए लोग

Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Due to the rain on the mountains, the water of the Sharda river caused destruction in 12 villages, crops drowned, people trapped
बारिश से फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से उफनाई शारदा नदी से 12 गांवों में तबाही मची है। हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो र्गइं है। तीन दिनों से बर्बादी का मंजर बना हुआ है। लोग सुरक्षित जगहों पर अपना ठिकाना बनाने में लगे हैं। वहीं शारदा पार के गांवों में अभी कुछ लोग बाढ़ में फंसे हैं। उन्हें निकालने के रेस्क्यू चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को रात शारदा नदी ने विकराल रूप दिखाया। इससे नदी पार गए लोग खेतों में फंस गए। गांव में अचानक पानी भरने से लोग किसी तरह खुद तो बचकर निकल गए, मगर सामान को घर में ही छोड़ना पड़ा। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की हजारों एकड़ फसल किसानों की आंखों के सामने बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा गांव कुतिया कवर, नौजल्हा, नलडेंगा, रमनगरा बुझिया, पुरैना, सेला, मझारा पलिया, वीरखेड़ा, गोरख डिब्बी, गुनहान, बंदरबोझ, कटकवारा में पानी ने तबाही मचाई है।
विज्ञापन


लोग घरों को छोड़कर कर ऊंचे स्थानों पर चले गए। रात में सिर छिपाने के लिए पन्नी तानकर या फिर स्कूलों का सहारा लिया है। बाढ़ में फंसे 26 लोगों को सेना ने हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला है लेकिन अभी गांव गोरखडिब्बी, गुनहान, बंदरबोझ में बाढ़ के पानी में लोग फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए एसएसबी और पीएसी का रेस्क्यू चल रहा है। जिले के अधिकारी बाढ़ क्षेत्र में डेरा ही डाले हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए तीन टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत : नदी में पानी का घटाव शुरू
मंगलवार दोपहर दो बजे जब तबाही का मंजर सामने आया तब 5.47 लाख क्यूसेक था। शारदा नदी में पानी खतरे के निशान (223.30 मीटर) से 1.5 मीटर ऊपर बह रहा था पानी। बुधवार को शाम चार बजे पानी घटकर 2.29 लाख क्यूसेक रह गया। पानी खतरे के निशान से 0.65 मीटर नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed