{"_id":"64f2271b2888a560710a21f6","slug":"due-to-the-opposition-of-the-members-the-proposal-for-deduction-from-the-sugarcane-farmers-was-not-passed-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3537-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सदस्यों के विरोध के चलते नहीं हुआ गन्ना किसानों से कटौती का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सदस्यों के विरोध के चलते नहीं हुआ गन्ना किसानों से कटौती का प्रस्ताव पारित
Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर गन्ना समिति की बैठक में हंगामा करते किसान । संवाद
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की शुक्रवार को समिति परिसर में हुई वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में भारी हंगामा हुआ। गन्ना किसानों से एक रुपये प्रति क्विंटल की कटौती के प्रस्ताव पर सदस्यों ने मंच के नजदीक पहुंचकर विरोध जताया। लिहाजा प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
बैठक में केंद्र सरकार के निर्देश पर समिति को बहुद्देशीय बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। सचिव आरपी कुशवाहा ने सरकार का संदेश पढ़कर सुनाया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसके बाद सचिव ने जैसे ही मुख्यमंत्री किसान सहायता कोष स्थापित करने के लिए आगामी पेराई सत्र में किसानों से एक रुपये प्रति क्विंटल कटौती का प्रस्ताव रखा, सदस्यों ने हंगामा करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। कई सदस्य तो विरोध करते करते मंच तक पहुंच गए। भारी विरोध और हंगामा के चलते यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
कुछ सदस्यों ने अच्छा उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित करने, गन्ना विभाग व चीनी मिलों के अधिकारियों की मनमानी नीतियां किसानों पर न थोपे जाने, गन्ना सट्टा बनाने की नीति का सरलीकरण करने और रिछोला घासी गन्ना क्रय केंद्र को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से हटाकर द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर से जोड़े जाने की मांग रखी। अध्यक्षता भगवान सिंह गंगवार और संचालन राजू शर्मा ने किया।