फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the foresight of Baba Saheb, the society got equality in the Constitution.

Pilibhit News: बाबा साहब की दूरदर्शिता से संविधान में समाज को मिली समानता

Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Due to the foresight of Baba Saheb, the society got equality in the Constitution.
आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
पीलीभीत। जिलेभर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न भाजपा, सपा, बसपा समेत राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गोष्ठियां आयोजित कर उनके विचारों को याद किया और सामाजिक समानता व न्याय का संदेश दिया। अमरिया, बीसलपुर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बाबा साहब को सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और गांवों में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचारों का प्रचार-प्रसार किया। इसी क्रम में ईदगाह मैदान के सामने कांशीराम कॉलोनी की दलित बस्ती में सपा नेता सुधीर तिवारी एडवोकेट ने भी आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं, शहर कांग्रेस कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से शहर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किए गया।
विज्ञापन

---

भाजपाइयों ने मनाई बाबा साहब की जयंती
फोटो: 16
संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भाजपा की ओर शहर के बूथ स्तर पर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के मोहल्ला नखासा में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि रहे। वहीं नगर पालिका में भी बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाते हुए 211 कर्मचारियों को 77.36 लाख रुपये से अधिक एरियर भुगतान किए गए। अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की मौजूदगी में कर्मचारियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह निकाली गई शोभायात्राएं
फोटो-2 व 8


बीसलपुर। आंबेडकर पार्क में बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से जयंती मनाई गई। विधायक विवेक वर्मा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। एसआरएम इंटर कॉलेज में जयंती पर गोष्ठी हुई। इसके बाद पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चल रहे रथों पर बाबा साहब, गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले और संत रविदास के स्वरूप विराजमान रहे। व्यवस्था में समिति के जिलाध्यक्ष महेशपाल आंबेडकर, महासचिव रमेश चंद्र सागर और संरक्षक ओमप्रकाश का सहयोग रहा। भाजपा कार्यालय पर हुए जयंती समारोह में नगर पालिका चेयरमैन के पति अमन जायसवाल, नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, महामंत्री राकेश गंगवार रहे। गांव लाडपुर से शुरू हुई शोभायात्रा खरगापुर ,बिहारीपुर कुमिरखा और मिघाई में भ्रमण किया। समाजवादी पार्टी की ओर से अनेक गांवों में जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर, मोहल्ला दुबे सेक्टरों में मनाई गई। इसमें विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा, यासीन अंसारी, रामप्रताप गंगवार मीनाक्षी गंगवार, सर्वेश यादव, केदारनाथ गौतम आदि शामिल रहे। संवाद
बाबा साहब की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
चुर्रासकतपुर। रिछौला सबल मुख्य अतिथि गायत्री गंगवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अकरम अंसारी, वासिद अंसारी, केपी सिंह, लालाराम, देवेंद्र कुमार, केदारनाथ गौतम, विनोद दिवाकर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगवार, डॉ. ख्यालीराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद


पूरनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। पब्लिक इंटर कॉलेज में हुए समारोह में आंबेडकर ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वालों को सम्मानित किया गया। बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया। पब्लिक इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के पकड़िया चौराहा, ब्लॉक चौराहा, स्टेशन चौराहा, तिरंगा चौराहा, बाजार रोड होते हुए पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई। समारोह में विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, आयोजन समिति के कप्तान सिंह, राधेश्याम सागर, अश्वनी गौतम, अशोक कुमार, विकास सागर रहे। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। लाल बहादुर कोहली, रामभजन, पीतांबरदास वर्मा, मंगली प्रसाद आदि ने विचार रखे।


-----
बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण

न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन के पति जुल्फिकार अहमद ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव शरफुद्दीन नूरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिलसंडा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। घनश्यामपुर में कार्यक्रम के दौरान आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। अमरिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तहसील कार्यालय में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, विद्युत उपकेंद्र पर जेई दीपेश कुमार तथा ब्लॉक कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने भी आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मो. यामीन, सूरजपाल जाटव, परमजीत सिंह, राशिद मलिक, असलम जावेद, महिपाल सागर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

आंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed