फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to pruning of trees and local fault, electricity is failing, people are in distress

Pilibhit News: पेड़ों की छंटाई और लोकल फॉल्ट से गुल रही बिजली, लोग बेहाल

Sun, 19 May 2024 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Due to pruning of trees and local fault, electricity is failing, people are in distress
बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। रात में बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। रविवार सुबह तीन बजे से ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत के नाम पर काटी गई बिजली निर्धारित समय के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी। बिजली आने पर कई जगह लो वोल्टेज की भी समस्या रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, मोहल्ला फीलखाना, अयोध्या पुरम, अशोक नगर कॉलोनी, एकता नगर, निरंजन कुंज कॉलोनी, गोदावरी स्टेट, अवध नगर कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह से लेकर रात तक ट्रिपिंंग की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से रख-रखाव कार्य के लिए रविवार सुबह चार बजे से सुबह सात बजे यानी तीन घंटे तक की कटौती का समय निर्धारित किया गया था। रख-रखाव कार्य में विद्युत लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई, पुराने जंफर, तारों को चैक करना आदि काम शामिल थे। बिजली निगम की ओर से निर्धारित समय से पहले ही शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और तय समय में आपूर्ति शुरू भी नहीं की गई। इससे, लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के कुछ इलाकों में तो अपराह्न एक बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान लो वोल्टेज व अन्य समस्याएं भी कई मोहल्लों में बरकरार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाला निर्माण के दौरान कटी मेडिकल कॉलेज की लाइन
शनिवार रात करीब 11.30 बजे छतरी चौराहे पर कराए जा रहे नाला निर्माण के लिए चलाई जा रही जेसीबी मशीन से जिला अस्पताल को जाने वाली 33 केवीए की स्वतंत्र लाइन कट गई। इससे वहां की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। करीब दो घंटे के बाद कोर्ट की लाइन से जोड़कर वहां पर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि अब तक मेन केबल सही नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों को मामले के जानकारी दे दी गई है। संबंधित ठेकेदार की जानकारी कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।


सुबह तीन बजे के करीब बिजली काट दी गई थी। उसके बाद करीब 11 बजे बिजली आई है। घर के कामों में भी बिजली समय से न आने पर देर हो गई। - मीनू सक्सेना, मोहल्ला फीलखानाफो


सुबह से लेकर रात तक न जाने कितनी बार बिजली आने-जाने का क्रम लगा रहता है। भीषण गर्मी में इस अघोषित बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है।- सुधा राठौर, मोहल्ला सुनगढ़ी


रात में ट्रिपिंग की वजह से पूरी रात सो नहीं पाए, उसके बाद सुबह में बिजली काट दी गई। जब आई तो वोल्टेज बहुत कम था। पंखा का ढंग से नहीं चल पा रहा था। - संजीव कुमार, अयोध्या पुरम


दिन भर थक कर घर आओ और उसके बाद बिजली आने-जाने का क्रम लगा रहनेे से रात में सही से नींद भी पूरी नहीं कर पाते। -वीरपाल, निरंजन कुंज काॅलोनी


शहर में बिजली की किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए रविवार को काम कराया गया था। संभवत: अब पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति सही रहेगी। - आशीष कौशल, एसडीओ।


सराफा बाजार में ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी रात ठप रही बिजली
पूरनपुर। सराफा बाजार में रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से शनिवार पूरी रात सराफा बाजार में अंधेरा छाया रहा। दूसरे दिन रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इसके अलावा नगर की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी लड़खड़ाई रही।
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बैंडवाली गली में बंच केबल में आग लगने से फीडऱ नंबर तीन की बिजली आपूर्ति आधा घंटा ठप रही। पौने आठ बजे रामलीला गेट पर रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के फ्यूज खोल दिए गए। साढ़े आठ बजे एलआईसी कार्यालय के समीप वाटर पंप के केबल बदलने के लिए फीडर चार की आपूर्ति आधा घंटा बंद रही। साढ़े नौ बजे रामलीला नाटक घर के पास बंच केबल में फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

आपूर्ति सुचारू होते ही पौने 10 बजे फिर नाटक घर के समीप केबल गिरने से फिर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात 11 बजे सराफा बाजार में रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से सराफा बाजार में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। रविवार को फीडर नंबर दो में ट्रिपिंग से कई बार बिजली आपूर्ति ठप हुई। संवाद

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed