{"_id":"6827835a5680cf62d90bf2ac","slug":"due-to-increasing-desires-man-is-not-able-to-perform-his-duties-arya-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135994-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इच्छाएं बढ़ने के कारण इंसान नहीं कर पा रहा कर्तव्य का निर्वहन : आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इच्छाएं बढ़ने के कारण इंसान नहीं कर पा रहा कर्तव्य का निर्वहन : आर्या
Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर आर्य समाज भवन के कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु संवाद
बीसलपुर। आर्य समाज भवन में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बिजनौर से आईं विदुषी शशि आर्या ने कहा कि इच्छाएं बढ़ने के कारण इंसान अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर पा रहा है। सभी लोगों को अपनी इच्छाओं को कम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंसान संसार में आकर दुनियादारी में फंस कर यह भूल जाता है कि दोबारा उसे फिर परमात्मा के पास जाना है। परमात्मा सब कुछ देख रहा है। परमात्मा की लाठी में आवाज नहीं होती। उसके दरबार में देर है, लेकिन अंधेर नहीं है।
बिजनौर से आए कुलदीप विद्यार्थी ने कहा कि जीवन की राह बड़ी कठिन है, इसलिए सभी लोग संभल कर चलें। उन्होंने कहा कि यदि किसी से धोखे में गलती हो गई है तो दोबारा गलती नहीं करे। पानीपत हरियाणा से आए डॉ. सुश्रुतसाम श्रमी ने कहा कि सभी लोगों को यज्ञ करना चाहिए। जय घोष, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने किया।