{"_id":"67f8113e81e80d071d070954","slug":"due-to-falling-of-trees-and-fault-in-power-lines-electricity-supply-to-300-villages-was-disrupted-for-15-hours-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-133915-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ गिरने और लाइन में फाॅल्ट से 300 गांवों की बिजली 15 घंटे तक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ गिरने और लाइन में फाॅल्ट से 300 गांवों की बिजली 15 घंटे तक बाधित
Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बारिश और आंधी से बिजली लाइन पर पेड़ गिरने और लाइनों में खराबी से पूरनपुर नगर समेत करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक सुचारु नहीं की जा सकी।
बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे आई आंधी से कई पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए। कई स्थानों पर लाइन में फाॅल्ट आया। इस वजह से पूरनपुर देहात, शेरपुरकलां, हरीपुर, कुर्रैया, घुंघचाई माधोटांडा उपकेंद्रों से जुड़े करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात 70 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से 33 हजार केवीए बिजली लाइन में कई स्थानों पर फाॅल्ट से नगर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर में सुबह 7:30 बजे के बाद पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। पूरनपुर देहात विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे तक भी सुचारु नहीं हो सकी। जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि लाइन की खराबी को सही कराया जा रहा है। देर शाम तक देहात में भी बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।