फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to cable replacement, electricity was disrupted for 10 hours on the second day as well

Pilibhit News: केबल बदलने के कारण दूसरे दिन भी 10 घंटे बिजली ठप

Mon, 24 Jun 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to cable replacement, electricity was disrupted for 10 hours on the second day as well
गांव शेरपुर कला में प्रदर्शन करते लोग।स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। शेरपुरकलां में केबल बदलने का काम रविवार को भी जारी रहा। इसको लेकर सुबह पौने 10 बजे कस्बे के चार ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम छह बजे तक आपूर्ति सुचारू न होने के विरोध में एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में शनिवार को केबल बदलने का काम शुरू हुआ। इसको लेकर मोहल्ला नौगवां में रखे 250 केवीए, होली स्थल के समीप रखे 63 केवीए, मुख्य सड़क पर रखे 63 केवीए और पजाबा में रखे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को उक्त ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ताओं की सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। दूसरे दिन रविवार को फिर केबल बदलने के लिए सुबह पौने 10 बजे उक्त ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर केबल डालने का काम शुरू किया गया। रविवार को दोपहर में भी बिजली आपूर्ति नहीं दी गई जो शाम छह बजे के बाद तक सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बंद की गई बिजली आपूर्ति के विरोध में गांव के मोहल्ला नौगवां में एक स्थान पर एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का कहना था कि जर्जर केबल बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन केबल को गर्मी शुरू होने से पहले बदला जाना चाहिए था। इस मौके पर पप्पू खां, अजीज अहमद, नाजिम अंसारी, हसीब अंसारी, चुन्नू, नूर इस्लाम, मुश्ताक, सिराज अहमद, हासिम आदि मौजूद रहे।


-
शेरपुरकलां में पहले पतली केबल डाली गई थी, जो जर्जर हो गई और लोड बढ़ने पर जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति अक्सर बाधित होती थी। इसी क्रम में जर्जर केबल को बदलवाया जा रहा है। जिस गली की केबल बदल जाती है, उसकी आपूर्ति को सुचारू करा दी जाती है। ़
- आशुतोष पांडेय, अवर अभियंता
00
नकटादाना क्षेत्र में जंपर कटने से दो घंटे बिजली गुल रही

फोटो: 17



शनिवार रात आई दिक्कत से उपभोक्ता रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। शहर के नकटादाना सब स्टेशन पर दिक्कत आने से इससे जुड़े कई इलाकों की बिजली शनिवार रात करीब दो घंटे गुल रही। इस कारण करीब 100 परिवारों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा रविवार को भी बिजली आती-जाती रही।

शनिवार को दिन में तो उपभोक्ताओं को बिजली सही मिली, लेकिन देर रात शहर के नकटादाना फीडर पर जंपर कट जाने से करीब 100 परिवारों की बिजली गुल हो गई। बाद में आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।



इसी क्रम में रविवार को सुबह से ही बिजली आती-जाती रही। शहर के बेलों वाले चौराहे और कमल्ले चौराहे पर तकनीकी दिक्कत आने से घंटों बिजली गुल रही। सूचना के बाद पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दिक्कत को दूर किया।

इसके अलावा शहर के एकता नगर, अशोक कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी, अशरफ खां, खकरा, भूरे खां, पंजाबियान, नई बस्ती, स्टेडियम रोड, स्टेशन रोड, राजाबाग कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जिन जगहों पर दिक्कत आई थी, तत्काल वहां पर टीमों को भेजकर मरम्मत कार्य कराया गया।



--

फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग



बीसलपुर। गांव महादेवा के प्रधान के पति ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार को पत्र भेजकर अपने गांव के फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की है।


पत्र में कहा गया है कि उनके गांव में दो ट्रांसफार्मर हैं। एक ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पूर्व फुंक गया था। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फुंके पड़े ट्रांसफार्मर का निरीक्षण तो उसी समय कर लिया था, लेकिन अब तक उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया। एक ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण आधे गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस इलाके में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उस इलाके के लोगों को आजकल भीषण गर्मी में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed